{"_id":"6a21ce106a08e79726097a1a","slug":"three-couples-reconciled-at-the-family-counseling-center-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-175250-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों में सुलह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परिवार परामर्श केंद्र पर तीन दंपतियों में सुलह
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवार परामर्श केंद्र पर 28 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इनमें तीन दंपतियों के बीच चल रहा मनमुटाव दूर कर केंद्र से ही विदाई दी गई।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के दंपती की शादी करीब छह साल पूर्व हुई थी। गुड़गांव में रहकर नौकरी कर रही आवेदिका का कहना था कि उसका पति दहेज की मांग को लेकर उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। साथ ही थाना कटरा क्षेत्र के दंपती की शादी करीब दो साल पूर्व हुई थी। एक माह से मायके में रह रही महिला का कहना था कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिस कारण वह बिना बताए मायके चली गई।
थाना कांट क्षेत्र के दंपती की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। तीन माह से मायके में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसे बहुत परेशान कर रहे थे। पति उसका साथ न देते हुए उसे पीटता था। काउंसलिंग के बाद तीनों जोड़ों में सुलह कराकर विदाई दी गई।
काउंसलिंग में प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, आरक्षी मोनिका कुमारी, नेहा चौहान, निशा मिश्रा, रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहीं। संवाद