{"_id":"679bd240cf2dcc4f11080f17","slug":"three-bullion-traders-detained-and-interrogated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-136699-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीन सराफा व्यापारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीन सराफा व्यापारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ
Fri, 31 Jan 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मैनपुरी में स्टेशन रोड पर एक मकान में डकैती व गार्ड को गोली मारकर घायल करने के मामले में बुधवार को वहां की पुलिस ने शाहजहांपुर में डेरा डाल दिया। एसओजी व पुलिस ने सदर बाजार व आसपास के तीन सराफा व्यापारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक को अपने साथ भी टीम ले गई है।
21-22 जनवरी की रात को मैनपुरी में स्टेशन रोड पर खाद व्यापारी नर गुप्ता के घर में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने सोने-चांदी के लाखों रुपये का माल उड़ा ले गए थे। प्रतिरोध करने पर गार्ड विनोद भदौरिया को गोली मार दी थी।
मैनपुरी की पुलिस को शाहजहांपुर में ज्वेलरी बेचे जाने की सूचना मिली थी। बुधवार की रात से पुलिस ने यहां डेरा डाल दिया। सदर पुलिस के सहयोग से तीन व्यापारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्हें छुड़ाने के लिए पूरे दिन व्यापारी प्रयास करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में अभी तक पुलिस को रिकवरी नहीं हो सकी है। एक व्यक्ति को टीम अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सदर अरविंद सिंह ने बताया कि मैनपुरी की पुलिस टीम यहां घटना की जांच को आई थी। हमने फोर्स उपलब्ध कराया था।