फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves took away donation boxes from Khatu Shyam temple

खाटू श्याम मंदिर से दानपात्र उठा ले गए चोर

Fri, 17 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away donation boxes from Khatu Shyam temple
बरेली मोड़ स्थित खाटू धाम मंदिर का चोरी के बाद टूटा पड़ा ा दानपत्र । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर में चोरों ने दान पात्र चोरी कर लिया। मंदिर के ताले व खिड़की को तोड़कर अंदर घुसकर वहां रखे दानपात्र को बाहर ले जाकर के दान की धनराशि की चोरी कर ले गए। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर नजर आ रहे है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोरों ने मंदिर के अंदर श्याम बाबा के मुकुट व जेवरों को छूकर भी देखा। फिर उन्होंने चाबी का गुच्छा लेकर अलमारिया खोली व दानपात्र उठाया उसको ले जाकर मंदिर के बाहर रखकर खोला। उसमें रखे रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

मौके पर कुछ रुपये, चाबी का गुच्छा, प्लॉस व अन्य औजार मिले। सूचना पर चौक कोतवाली इंस्पेक्टर बृजेश सिंह व सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह ने मौका मुआयना किया। इस मंदिर में पांचवी बार चोरी की घटना हो चुकी है। इससे पहले भी यहां से दानपात्र व चंदन के पेड़ आदि भी चोर काट ले गए थे, जिसका पुलिस अभी तक पर्दाफाश नही कर पाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed