फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   They are not allowing us to harvest the crop from the field, the family is sitting on a dharna

Shahjahanpur News: खेत से फसल नहीं काटने दे रहे, धरने पर बैठा परिवार

Wed, 23 Apr 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 23 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
They are not allowing us to harvest the crop from the field, the family is sitting on a dharna
​खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान में धरने पर बैठा परिवार। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। सरकारी पैमाइश के बाद प्रशासन ने जमीन पर कब्जा दिलाया। इसके बाद भी दबंग खेत से फसल काटने नहीं दे रहे हैं। तहसील जलालाबाद में न्याय नहीं मिलने पर मंगलवार को एक परिवार मुख्यमंत्री की तस्वीर लेकर खिरनीबाग क्रीड़ा मैदान पर धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

थाना जलालाबाद क्षेत्र के उम्मरपुर गांव निवासी रविंद्र पाल ने बताया कि अमानुल्लापुर भुड़िया गांव में उनके मां के नाम जमीन है। आठ दिसंबर को प्रशासन ने पैमाइश कराकर अधिकारियों की मौजूदगी में उस पर गेहूं की फसल लगाई थी, लेकिन गांव के रहने वाले दबंग फसल को हड़पना चाहते हैं। छह अप्रैल की रात दबंगों ने कंबाइन से फसल कटाने की कोशिश की और फसल को बर्बाद कर दिया। पुलिस को सूचना देते ही आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि फसल खराब हो रही है। करीब 18 दिन पहले अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए वे लोग धरने बैठ गए हैं। पीड़ित ने जलालाबाद प्रशासन को दोषी बताया है। मामले में जांच की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed