{"_id":"689792b8f17b2082e4093dad","slug":"there-will-be-transfers-again-in-the-districtlist-of-more-than-286-teachers-released-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-150097-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जिले में फिर होंगे तबादले...286 से अधिक शिक्षकाें की सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जिले में फिर होंगे तबादले...286 से अधिक शिक्षकाें की सूची जारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। शुक्रवार की देर रात परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी ने 286 शिक्षकों की सूची जारी कर दी। सूची आने के बाद शिक्षकों को जनपद के अंदर ही दूसरे स्कूल में तैनाती दी जाएगी। हालांकि, सचिव का आदेश आने का इंतजार हो रहा है।
जुलाई में शिक्षा विभाग में जनपद के अंदर ही छात्र अनुपात से ज्यादा शिक्षक होने पर परिषद ने तबादलों को शुरू किया था। तब करीब साढ़े तीन सौ शिक्षकों के तबादले किए गए थे। उस समय काफी शिक्षक तबादले से महरूम रह गए थे। परिषद ने शुक्रवार की देर रात 286 शिक्षकों की सूची जारी कर राहत दी।
इसमें प्रत्येक ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम, स्कूल, विषय और आवंटित स्कूल का नाम दिया गया है। सूची में नाम देखकर शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। परिषद ने सिर्फ सूची ही जारी की है। सचिव के निर्देशों का इंतजार हो रहा है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि जिले के अंदर तबादले आरटीई के मानक के अनुसार ही किए जाएंगे।
विज्ञापन
--
विलय न होने वाले स्कूलों के तबादलों पर लगेगा ग्रहण
विभाग के जानकारों के अनुसार सूची में कुछ ऐसे नाम हैं, जिनके स्कूल पूर्व में विलय हो चुके हैं। सीएम के निर्देश के बाद कुछ स्कूल विलय नहीं होंगे। ऐसे में विलय नहीं होने वाले स्कूलों के शिक्षकों पर ग्रहण लग सकता है।