{"_id":"b59195db6d3806da25a0b39a3bf616a7","slug":"there-will-be-competitions-agrasen-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिताओं से सुसज्जित होगी अग्रसेन जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिताओं से सुसज्जित होगी अग्रसेन जयंती
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर चार अक्तूबर से मोहल्ला रंगमहला स्थित मारवाड़ी पाठशाला में समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं के बीच कई रोचक प्रतियोगिताएं भी होंगी।
समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल और सचिव अमित गर्ग ने प्रेसवार्ता में बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 14 अक्तूबर को गांधी भवन में किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के चिकित्सा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल को आमंत्रित किया गया है। बताया: चार अक्तूबर को मारवाड़ी पाठशाला में प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया जाएगा। इस दिन नंबर पजल गेम (सुडोकू), भाषण, धारा प्रवाह भाषण, पहचानो तो जाने, प्रश्नमंच आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह 10 अक्तूबर को उल्टा-पुल्टा एक मिनट और 11 अक्तूबर को चित्रकला, कलश सजाओ, मेंहदी, टॉफी दौड़, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने बताया कि 13 अक्तूबर को केरूगंज स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम और 14 को गांधी भवन में प्रमुख उत्सव मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रेसवार्ता में उद्योगपति रामचंद सिंघल, महिला संयोजक डॉ. संजीता अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अरविंद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अशोक गोयनका, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।