फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There will be a direct contest for the post of Tehsil Bar Association President

Shahjahanpur News: तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए होगा सीधा मुकाबला

Sat, 25 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 25 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
There will be a direct contest for the post of Tehsil Bar Association President
तहसील बार एसोसिएशन पुवायां के चुनाव में नामांकन दा​खिल करते वकील। स्रोत वकील
पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद के लिए अजय पांडे व सुभाषचंद्र शुक्ला, महामंत्री पद के लिए विवेक अवस्थी, प्रभाकर मिश्रा, रनवीर सिंह यादव, आनंद प्रकाश त्रिवेदी मैदान में हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए महेशचंद्र राठौर, सतीश कनौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्रपाल शर्मा, रामलड़ैते श्रीवास ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक वकालत करने) के दो पदों के लिए अवनीश कुमार गुप्ता, आलोक सिंह चौहान, सतीश पाल, सौरभ मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आकाश शुक्ला, आशुतोष पांडे, संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए सुरेश चंद्र चौधरी, शिवम श्रीवास्तव, अंकित शुक्ला, नीतू वाजपेयी ने फॉर्म भरा है।
विज्ञापन

गवर्निंग बॉडी (15 वर्ष से कम वकालत करने) के छह पदों के लिए अमरदीप सिंह, विशाल शुक्ला, रामनिवास, गौरव त्रिवेदी, पवन भारद्वाज, अजय यादव, हरेकृष्ण मिश्रा ने नामांकन दाखिल किया है। गवर्निंग बॉडी (15 वर्ष से अधिक वकालत करने) के छह पदों के लिए लिए पवन कुमार गुप्ता, रतन सिंह, वाहिद खान, निरंकार पाठक, प्रदीप कुमार वर्मा, भानु मिश्रा नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गवर्निंग बॉडी 15 वर्ष से अधिक के छह पदों के लिए छह नामांकन होने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इस मौके पर चुनाव अधिकारी राकेश चंद्र गुप्ता, अरुण कुमार सक्सेना, महेश पटेल, विपिन सिंह, अनिरुद्ध कुमार त्रिवेदी, हरिओम शुक्ला, अग्निवेश शुक्ला मौजूद रहे। शनिवार को नाम वापस लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed