फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   There is always a jam in front of the roadways stand due to the haphazard running of vehicles and encroachment

Shahjahanpur News: वाहनों की बेतरतीब दौड़ और अतिक्रमण से रोडवेज स्टैंड के सामने हर समय जाम

Sun, 20 Jul 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
There is always a jam in front of the roadways stand due to the haphazard running of vehicles and encroachment
रोडवेज बस स्टैंड के पास जाम में फंसे लोग। संवाद
शाहजहांपुर। बस-ट्रक समेत छोटी गाड़ियों के बेतरतीब संचालन और अतिक्रमण के कारण रोडवेज बस स्टैंड के पास दिनभर जाम लगा रहता है। शनिवार को भी दिन में कई बार जाम लगने से उमस भरी गर्मी में लोग जूझते रहे। जाम की वजह से थोड़ी दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट लग गई। यहां पुलिस की तैनाती के बावजूद जाम से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


शनिवार को बस स्टैंड से कचहरी ओवरब्रिज तक दिन में कई बार जाम लगा। खुद टीएसआई विनय पांडेय जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे लेकिन थोड़ी-थोड़ी देर में जाम लगता रहा। पुलिस भी जाम खुलवाने में जूझती हुई नजर आई। खुद यातायात प्रभारी के जाम खुलवाने में पसीने छूट गए।
विज्ञापन

शाम पांच बजे दुर्गा होटल तिराहे से लेकर इमली रोड के मोड़ तक जाम में काफी देर तक वाहन फंसे रहे। यहां पर दो लेन की जगह लोग वाहन तीन लेन से निकलने का प्रयास कर रहे थे। सामने से बस आने पर वाहन फंस गए। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के पहुंचने पर जाम खुला। इस दौरान धूप में लोग परेशान होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि जाम न लगे, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाते हैं। ई-रिक्शा के सही संचालन के लिए सख्ती की जाएगी। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा कि वे अपनी लेन में चलें।



--
स्थायी अतिक्रमण हटा फिर भी लग रहा जाम
कुछ दिन पहले सेना ने रोडवेज बस स्टैंड के सामने अपनी जमीन से स्थायी अतिक्रमण हटा दिया था। इसके बाद बस स्टैंड के सामने रेलिंग के पीछे ठेले वाले खड़े होते हैं। ठेले वाले एक स्थान पर खड़े नहीं होते हैं। वे यहां-वहां घूमते रहते हैं। इस वजह से जाम लगता है। इसके अलावा रोडवेज से कचहरी ओवरब्रिज की ओर चलने पर अब भी कुछ दुकानें अवैध तौर पर लग रहीं हैं। सड़क संकरी हो जाने के कारण जाम की स्थिति बनती है।
--
ई-रिक्शा भी जाम का बड़ा कारण

पुलिस ने दिन में दुर्गा होटल से रोडवेज की ओर जाने वाले ई-रिक्शा चालकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब ई-रिक्शा चालक दुर्गा होटल के पास खड़े रहते हैं। इसके बावजूद अंदर घुसने के प्रयास में कई बार ई-रिक्शा जाम का कारण बन जाते हैं। शनिवार को कचहरी ओवरब्रिज से दुर्गा होटल तिराहे की ओर आने वाले कई ई-रिक्शे जाम में फंसे नजर आए।
--
हर समय जाम से जूझते हैं लोग
जाम में फंसे बाइक सवार सिंधौली के सुनील व मनोज ने बताया कि सुबह जब शहर आए थे, तब भी रोडवेज के पास जाम लगा हुआ था। अब दोपहर को घर वापसी के दौरान भी जाम का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बस अड्डे पर निर्माण कार्य की वजह से बसों को रोड की साइड में खड़ा कर दिया गया। थोड़ी जगह बचती है, जिस कारण जाम की स्थिति बन रही है। निगोही, पुवायां, खुटार, बंडा, सिंधौली, पड़ोसी जिला पीलीभीत से भी आने वालों काे इसी रोड से गुजरना होता है। शहर के सलीम और महेश ने कहा कि बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। रेलवे स्टेशन जाने वाले भी दिनभर इसी रोड से गुजरते हैं। कोई ऐसी कार्य योजना बनाई जाए। जिससे जाम से निजात मिल सके।

--
रोडवेज बस स्टैंड के पास यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। सड़क पर बेतरतीब वाहन चलाने वालों के चालान काटे जाएंगे। अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed