{"_id":"61f54bf60dc6e51f61174a73","slug":"theive-from-locked-house-shahjahanpur-news-bly4738282168","type":"story","status":"publish","title_hn":"रौसर कोठी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रौसर कोठी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
रौसर कोठी स्थित लालबाग की नई कालोनी में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी गांव के लालबाग कॉलोनी के पीछे की नई कॉलोनी में बीमार बहन को ससुराल देखने गए भाई के घर को चोरों ने निशाना बनाया। मुख्य द्वार का दरवाजा और ताला सुरक्षित रहा पर मकान के अंदर बने दो कमरों के ताले तोड़ कर चोरों ने माल पार कर दिया।
नई कॉलोनी में रवि और सर्वेश के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। सर्वेश दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। रवि अपनी पत्नी उमा देवी और दो बच्चों के साथ इसी मकान में रहते हैं। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे रवि अपनी बीमार बहन को देखने शाहाबाद क्षेत्र के गांव कुंडरिया चला गया। साथ में पिता रामचंद्र भी थे। शनिवार सुबह लगभग 10 बजे वापस आने पर मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो होश उड़ गए। दोनों कमरों के दरवाजे टूटे हुए थे। सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर में रखी अलमारी से पांच हजार की नकदी समेत नथुनी, झाला, टीका, पायल आदि आभूषण गायब थे। रवि मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
एटीएम चोरी की घटना में पुलिस के हाथ खाली
थाना क्षेत्र के रौसर कोठी ग्राम पंचायत चौढे़रा के लालबाग चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को चोरों ने 25 मई की रात लगभग दस बजे गैस कटर से काट दिया था। हालांकि चोर चोरी नहीं कर पाए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दूसरे दिन भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आवश्यक दस्तावेज इकट्ठा कर पूछताछ की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। आठ माह बीतने के बावजूद अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है।