{"_id":"6a6489af4fa4c7748b0b84c7","slug":"theft-worth-rs-24-lakh-at-a-jewellery-shop-in-tilhar-shahjahanpur-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ज्वेलर्स की दुकान से 24 लाख की चोरी, आठ किलो चांदी और 20 ग्राम सोना ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ज्वेलर्स की दुकान से 24 लाख की चोरी, आठ किलो चांदी और 20 ग्राम सोना ले गए चोर
Sat, 25 Jul 2026 03:32 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 25 Jul 2026 03:32 PM IST
सार
शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने कपसेड़ा गांव स्थित ज्वेलर्स की दुकान से आठ किलो चांदी और 20 ग्राम सोना चोरी कर लिया। चोरों ने शुक्रवार रात वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में शुक्रवार रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोर दुकान का शटर तोड़कर करीब आठ किलो चांदी, 20 ग्राम सोने के आभूषण और 98 हजार रुपये नकदी ले गए। लगभग 24 लाख की चोरी की घटना से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। चोरी की जानकारी शनिवार सुबह हुई। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक विदुष सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मतानी चौक निवासी कृष्णा वर्मा की कपसेड़ा में सांवरिया सेठ ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। कृष्णा वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह उन्हें चोरी की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया था। पुलिस उपाधीक्षक विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरों की तलाश के लिए सर्विलांस, एसओजी और फील्ड यूनिट समेत कई टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। वहीं, हाईवे किनारे स्थित बाजार में हुई इस बड़ी चोरी से व्यापारियों में भारी दहशत है। व्यापारियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर स्थित दुकान में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन