फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   theft

दीवार फांदकर घुसे चोर ले गए लाखों का माल

Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
theft
सिधौली में घर में हुई चोरी से परेशान गृहस्वामी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
सिंधौली। घर में घुसे चोर नकदी और जेवर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित के मुताबिक नकदी-जेवर समेत लगभग 26 लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन

सिंधौली निवासी मुबारक अली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात एक बजे वे घर में सो रहे थे। किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और अलमारी में रखे दो लाख, 18 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का माल ले गए हैं। पीड़ित का सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। मुबारक के मुताबिक चोर लगभग 45 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी के जेवर ले गए हैं। घर के बाहर वाले के दरवाजे चोरों ने बंद कर रखे थे।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक लगभग 26 लाख रुपये की चोरी हुई है। मुबारक शटरिंग का काम करते हैं। उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। मुबारक सीमेंट एजेंसी के नाम से उनकी फर्म है। दुकान के पीछे ही घर बना हुआ है। मुबारक अली ने बताया कि उन्होंने डायल-112 पर फोन कर सूचना दी थी। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञात हो कि इससे पहले भी कस्बे में कई चोरियां हुईं लेकिन उनका खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed