{"_id":"6aa1b2a68f8b5ef17f0361b0","slug":"theft-incidents-in-puwaiyan-cause-anger-in-the-chamber-of-commerce-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-184104-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में चोरी की घटनाओं से व्यापार मंडल में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में चोरी की घटनाओं से व्यापार मंडल में रोष
विज्ञापन
पुवायां। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। बुधवार शाम अध्यक्ष केके लील के प्रतिष्ठान पर हुई व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने घटनाओं पर अंकुश लगाने और पुरानी चोरियों का जल्द खुलासा करने की मांग की। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने गश्त बढ़ाने और घटनाओं के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
बैठक में 13 अगस्त को मोहम्मदी रोड स्थित शराब और किराने की दुकान में चोरी, निगोही रोड पर मोहम्मद नबी और अवनीश सिंह की भैंस चोरी, नाहिल रोड स्थित कोरियर कंपनी के कार्यालय में चोरी और निगोही रोड पर पान-पुड़िया के खोखे में चोरी की घटनाओं पर रोष जताया गया। केके लील ने कहा कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए विवश होगा।
बैठक में पहुंचे कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है। पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए भी पुलिस काम कर रही है।
विज्ञापन
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि शराब की दुकान में चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। कोरियर कंपनी में हुई चोरी की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। कंपनी के कर्मचारी एक मामले में दो रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं, जबकि उनसे एक ही तहरीर मांगी गई है। अन्य मामलों में भी तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।