{"_id":"61eeba0704dead72250f1d47","slug":"theft-in-house-shahjahanpur-news-bly4734431106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोता रहा परिवार, चोरों ने घर से माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोता रहा परिवार, चोरों ने घर से माल किया पार
विज्ञापन
फोटो--23
सोता रहा परिवार, चोरों ने घर से माल किया पार
-निगोही थाना क्षेत्र के हरसेली गांव में चोरों ने की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
निगोही। हरसेली गांव में नीची दीवार से चढ़कर घर में दाखिल हुए चोर कमरे में रखे बक्से से 35 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव हरसेली निवासी मलिखान सिंह रविवार रात खाना खाकर पत्नी रेखा और बेटे कुश, बेटी आंचल के साथ मुख्य द्वार के पास पड़े खपरैल के नीचे सो गया। परिवार के अन्य सदस्य निकट के बग्गर में सो गए। सोमवार सुबह चार बजे मलिखान की बेटियां बग्गर से उठकर घर में आईं तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। मलिखान सिंह ने पुलिस को बताया घर के पश्चिमी दिशा में नीची दीवार से चढ़ कर चोर घर में आ गए होंगे। दोनों कमरों के छोटे-बड़े बक्से से चोर 35 हजार रुपये नकद, एक जेवरात और कपड़े समेत लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर चले गए। पूरा परिवार सोता रहा लेकिन किसी को भनक नहीं लगी। मलिखान सिंह ने निगोही थाने में वारदात की तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।