फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The youth of Khuttar died in a road accident in Pilibhit

पीलीभीत में हुए सड़क हादसे में खुटार के युवक की जान गई

Tue, 27 Jun 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Tue, 27 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ईद के दिन एक मार्ग दुर्घटना में यहां के एक युवक की पीलीभीत में मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। ईंद पर हुई दुर्घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

खुटार के गांव रुजहा खुर्द निवासी 22 वर्षीय इमरान अपने भाई गुफरान केे साथ पीलीभीत के गांव सेहरामऊ उत्तरी गया था। वहां से दोनों रिश्तेदारी में ईद मिलने गांव गोरा रायपुर जा रहे थे। गांव महुआ गुंदे मोड़ पर उनकी बाइक में एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और घायलों के परिवार वालों को दी। इलाज के  लिए पूरनपुर ले जाते समय इमरान की मौत हो गई। गुफरान को पूरनपुर से पीलीभीत रेफर कर दिया गया है। जवान युवक की मौत से परिवार की ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। परिवार के सभी लोग पीलीभीत रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed