फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The young man's body was found hanging from a tree; murder is suspected.

Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या का लगाया आरोप

Tue, 09 Dec 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging from a tree; murder is suspected.
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के काहर गौटिया गांव निवासी 35 वर्षीय सुनील की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार सुबह खेत पर पेड़ से उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मारपीट कर हत्या के बाद शव को लटका देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोप के आधार पर जांच शुरू की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

संतराम ने बताया कि भाई सुनील दिल्ली में नौकरी कर परिवार का भरणपोषण करता था। उसकी पत्नी सरिता व बच्चे घर पर ही रहते थे। तीन दिसंबर को भाई घर आया था। उसी दिन पड़ोसी गांव के युवक से शराब पीने के बाद विवाद हो गया। उसने भाई के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उनकी ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस कई बार घर पर आई। गिरफ्तारी के डर से भाई घर पर नहीं रुकता था। खाना खाने के बाद घर से खेत पर चला जाता था। रविवार की शाम सुनील खाना खाकर घर से चला गया। संतराम ने बताया कि सोमवार की सुबह जब खेत पर गया तो बकैना के पेड़ से सुनील का शव लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके गले में मफलर का फंदा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भाई की हत्या की गई है और फंदा लगाकर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया है। पुलिस दूसरे पक्ष का साथ दे रही थी। इसी वजह से सुनील ज्यादा परेशान था। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। आरोप के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

--
हत्या के मामले में जमानत पर था बाहर
करीब 15 साल पूर्व हुई एक हत्या के मामले में सुनील जेल गया था। परिजनों के अनुसार, करीब 10 साल पहले सुनील जमानत पर बाहर आ गया था। तब से सुनील अधिकतर बाहर रहकर परिवार का भरणपोषण करता था। मृतक की पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed