{"_id":"68b5d6b927d1e8143b07f01c","slug":"the-workers-health-deteriorated-and-he-died-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-151737-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मजदूर की तबीयत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
रोजा। रिलायंस पावर परियोजना की टर्बाइन एरिया में काम कर रहा मजदूर रविवार को बेहोशी की हालत में मिला। मजदूरों ने साइट इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एचआर हेड धर्मेंद्र बैस ने मजदूर को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव पसियानी निवासी 50 वर्षीय श्रीराम वर्मा रिलायंस पावर परियोजना में काम कर रही स्टार ओएंडएम कंपनी में ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। रविवार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक उनकी ड्यूटी थी। एचआर प्रमुख धर्मेंद्र बैस ने बताया रात 11:30 बजे जब चाय पीने के लिए एक मजदूर श्रीराम को बुलाने गया तो उसने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। वह आराम करेगा।
चाय पीने के बाद जब मजदूर वापस गए तो देखा तो श्रीराम बेहोश था। रिलायंस पावर परियोजना में तैनात डॉक्टर को बुलाकर तुरंत दिखाया गया। इसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र बैस ने बताया कि मृतक के परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। संवाद