{"_id":"69e5199073365e49cd0d8f0a","slug":"the-work-of-raising-the-garra-river-bridge-will-be-completed-by-june-20-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-171086-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 20 जून तक गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने का पूरा होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 20 जून तक गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने का पूरा होगा कार्य
विज्ञापन
काकर कुंड में गर्रा नदी के पुल को ऊंचा करने कार्य होने की वजह से बंद गया आवागमन। संवाद
शाहजहांपुर। बाढ़ से बचाव के लिए ककरा कुंड क्षेत्र में गर्रा नदी को 80 सेमी ऊपर करने का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, काम तेजी से चल रहा है। 20 जून तक पुल को ऊंचा करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
ककरा कुंड में गर्रा नदी पर वर्ष 2021 में 181.13 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया गया था। इसके निर्माण में करीब 16 करोड़ रुपये की लागत आई थी। वर्ष 2024 और 2025 में आई बाढ़ में गर्रा नदी का पानी पुल से टकराने लगा था। इससे नगर निगम के सरकारी भवनों और आसपास की कॉलोनियों में पानी पहुंच गया था। बाढ़ के बाद पुल की तकनीकी जांच में खामियां पाई गईं थीं।
पुल को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। इसमें पुल को 80 सेमी ऊंचा किया जाना था। इसके लिए शासन की ओर से पुल को ऊंचा करने के लिए चार करोड़ 24 लाख रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ था। पुल को ऊंचा करने का ठेका वाराणसी की एक एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी तेजी से काम कर रही है। एजेंसी को 20 जून तक पुल को ऊंचा करने का समय दिया गया है। काम बाधित न हो इसके लिए पुल पर आवागमन बंद कर दिया है। इसकी वजह से लोगों को लंबा चक्कर लगना पड़ता है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पुल ऊंचा होने के बाद भी लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पुल को ऊंचा करने का काम तेजी से चल रहा है। 20 जून तक पुल को ऊंचा कर लिया जाएगा। पुल की मरम्मत में दिक्कत न हो इसके लिए इस पर आवागमन बंद किया गया है। - बिजेंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम