फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The woman who came out of the house at night got cut off from the train

Shahjahanpur News: रात में घर से निकली महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

Mon, 10 Apr 2023 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
The woman who came out of the house at night got cut off from the train
- थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गौटिया स्थित मायके में रहतीं थीं आरती
विज्ञापन

- मानसिक रूप से कमजोर बता रहे परिजन, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गौटिया गांव निवासी आरती (30) की रविवार रात करीब एक बजे शाहबाजनगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वह मानसिक रूप से मंदित थीं और मायके में भाइयों के पास रहती थीं।

श्रीपाल की बेटी आरती का विवाह करीब 12 साल पहले तिलहर के गांव वखियनपुर में हुआ था। विवाह के कुछ वर्ष के बाद वह ससुराल से आकर मायके में रहने लगी थीं। तभी से उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। रविवार रात करीब एक बजे आरती घर का दरवाजा खोलकर निकल गईं। रात में आंख खुलने पर आरती को चारपाई पर नहीं देखकर परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी प्रयास करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह में फिर से तलाश करने पर शाहबाजनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास उनका शव पड़ा मिला। वह ट्रेन की चपेट में आ गईं थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चाचा जगतपाल ने बताया कि आरती के पिता श्रीपाल जेल में बंद हैं। वह अपने भाइयों के पास रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed