फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The weather changed after a light drizzle, the humidity made the day miserable

Shahjahanpur News: हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम बदला, दिन में उमस ने किया बेहाल

Sun, 18 May 2025 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The weather changed after a light drizzle, the humidity made the day miserable
सदर बाजार में तेज धूप से बचाव करते हुए जाती महिला। संवाद - फोटो : kathua
शाहजहांपुर। सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम बदल गया। दिन में तेज धूप निकली तो उमस बढ़ गई। इससे अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, वायुदाब गिरा होने से रविवार सुबह हल्के बादल रहेंगे। दिन में मौसम खुलेगा और तेज धूप निकलेगी। इससे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब पांच बजे अचानक मौसम में बदलाव आने से हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पूर्वी हवा चल रही है। वायुदाब आठ मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से रविवार सुबह हल्के बादल रहेंगे। दिन मेें मौसम खुल जाएगा। तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed