{"_id":"ed54f245f344bf521e0912b24e22b4fa","slug":"the-villagers-tehsil-be-on-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फसली नुकसान होने से परेशान किसानों को राजस्व कर्मियों की मनमानी और भारी पड़ रही है। आरोप है कि सर्वे के नाम पर एक जगह बैठक कर सूची बनाने के बाद चेक देने के लिए ग्रामीणाें से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। यही नहीं कई भूमिहीनों को चेक बांट देने का भी आरोप है। ऐसे ही मामलों को लेकर गांव कटिउली से आये तमाम ग्रामीणों ने तहसील पर विरोध प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन देकर सही सर्वे कराने तथा बने चेक को बंटवाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के एक व्यक्ति को एक बार 5814 तथा दूसरी बार में 3900 रुपये का चेक दिया गया, जबकि दो लोग ऐसे है जो भूमिहीन होने के बाद भी साढ़े तीन-तीन हजार के चेक ले चुके है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूची बनाने में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। ग्रामीणों का ये भी आरोप है कि उनके गांव के अन्य 80 लोगों के चेक बन चुके हैं, लेकिन उन्हें बांटने के एवज में लाभार्थियों से सुविधा शुल्क दिए जाने की मांग हो रही है। ज्ञापन देने तथा प्रदर्शन करने वालों में महेंद्र, राजबहादुर, विमलेश, बलतीर, सुगरपाल, मूला देवी, बबली, कमलेश्वर, नन्ही देवी, सत्यवीर, लेखराज, अर्जुन आदि मौजूद रहे।