{"_id":"6adfb58de1c838098a016a37","slug":"the-victory-of-righteousness-over-unrighteousness-the-slaying-of-dashanana-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-188465-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अधर्म पर धर्म की जीत, दशानन का हुआ वध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अधर्म पर धर्म की जीत, दशानन का हुआ वध
विज्ञापन
खुदागंज में दशहरा पर जलता रावण का पुतला। संवाद
खुदागंज। रामलीला मैदान पर सोमवार को रावण वध का मंचन किया गया। श्रीराम के तीर चलाते ही रावण का पुतला धू-धूकर जल उठा। पूरा रामलीला मैदान जय श्रीराम से गूंज उठा । रावण वध के दौरान आतिशबाजी भी की गई।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध की लीला का मंचन किया गया। काफी देर तक रामादल और रावण की सेना के बीच युद्ध चलता रहा। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
मंचन के दौरान विभीषण ने भगवान राम को बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। इसके बाद भगवान राम ने रावण की नाभि पर बाण चलाया, जिससे दशानन का अंत हो गया। इसके बाद रावण के पुतले में आग लगाई गई। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह, मेला अध्यक्ष संजय गुप्ता, सौरभ गुप्ता, बालिस्टर सिंह, संजीव गुप्ता और कृष्ण कुमार सक्सेना का सहयोग रहा।