{"_id":"68e949089691e810200f75f3","slug":"the-two-farmers-who-quarreled-in-the-puwaiyan-market-will-be-investigated-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-154773-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां की मंडी में झगड़ने वाले दोनों किसानों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां की मंडी में झगड़ने वाले दोनों किसानों की होगी जांच
विज्ञापन
पुवायां। मंडी में एसडीएम के सामने सेंटरों पर दलाल बैठने के आरोपों पर दो लोगों की झड़प होने के मामले में जांच की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि दोनों किसानों की जांच कराई जाएगी।
बृहस्पतिवार को एसडीएम चित्रा निर्वाल मंडी में लगे धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचीं थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम से एक किसान ने सेंटरों पर दलाल बैठे रहने, उनकी निगरानी के लिए कैमरे लगाने की मांग की थी। इसके बाद दूसरे किसान ने इसका विरोध किया और दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई थी।
मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने दोनों को बमुश्किल समझाकर अलग कर शांत किया था। एसडीएम ने दो लेखपालों को पूरे मामले की जांच करने और दोनों किसानों के बारे में पूरी जानकारी करके रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया है। इससे मंडी में सेंटरों पर जमे प्राइवेट लोगों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
--
दो लेखपालों की टीम बनाकर दोनों किसानों के बारे में जानकारी करने और सेंटरों पर किसानों के अलावा बैठने वाले लोगों के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- चित्रा निर्वाल एसडीएम पुवायां