फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The throne, removed in its original factory-fresh condition

Shahjahanpur News: ओसीएफ फैक्टरी स्टेट में निकाली गई राजगद्दी

Fri, 23 Oct 2026 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The throne, removed in its original factory-fresh condition
कांट में ​शिवबरात में निकली झांकी। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। ओसीएफ फैक्टरी स्टेट रामलीला में बृहस्पतिवार को राजगद्दी निकाली गई। टीसीएल महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष शिल्पा एस. डोईफोडे, महिमा सिंह और प्रियंका सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना की। फैक्टरी स्टेट के प्रमुख मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों का स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंचन के बाद कलाकारों को प्रमाणपत्र और उपहार बांटे गए।
विज्ञापन

रामलीला मंच पर हुए मंचन में 14 वर्ष का वनवास पूरा कर श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने पर भरत सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। गुरु वशिष्ठ ने श्रीराम का तिलक कर राज्याभिषेक किया। भरत मिलाप का भावुक दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

शोभायात्रा में हनुमान की भूमिका अंकित अवस्थी, राम-मोहित, लक्ष्मण-अमित और सीता-रानी ने निभाई। ट्रॉली पर शिव दरबार में शिवजी की भूमिका सुभाष और पार्वती जी की लक्ष्मी ने निभाई। नौका पर बलराम-देवांश शुक्ला, बाल लक्ष्मण-तनिष्क, बाल सीता-तान्या और बाल केवट-सूर्यांश मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंचन में राम-मोहित, लक्ष्मण-अमित, भरत-पारस, शत्रुघ्न-रोहित, गुरु वशिष्ठ-संदीप आर्य, कौशल्या-अनन्या, सुमित्रा-लक्ष्मी, हनुमान-अंकित अवस्थी और विभीषण-देवेंद्र पाल समेत अन्य कलाकारों ने भूमिका निभाई।
-------------
पुवायां में हुआ भरत मिलाप...जय श्रीराम की गूंज
पुवायां। रामलीला मेले में भरत मिलाप का मंचन किया गया। श्रीराम के भरत से गले मिलते ही लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए भगवान राम की जय-जयकार की।
रामलीला मेले में बृहस्पतिवार शाम को लीला मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता लंका से अयोध्या पहुंचे। श्रीराम के आगमन की सूचना मिलते ही अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का ढोल बजाकर और आतिशबाजी छुड़ाकर स्वागत किया गया।
इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। मेला मैदान से शुरू हुई शाेभायात्रा नगर के तिराहा बाजार स्थित भाजपा नेता महेश गुप्ता के आवास पर पहुंची। जहां पर महेश गुप्ता और मेला समिति के पदाधिकारियों ने पूजन किया। रात आठ बजे तिराहा बाजार पर श्रीराम और भरत का मिलाप हुआ तो श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। इसके बाद भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। मेला मंत्री डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि 26 अक्तूबर को मेला मैदान पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संवाद

--
कांट में धूमधाम से निकाली शिव बरात
कांट। रामलीला कांट कमेटी की ओर से बृहस्पतिवार को नगर में शिव बरात धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
शोभायात्रा का शुभारंभ दिन में दो बजे रामलीला मैदान से कमेटी अध्यक्ष व समाजसेवी राम मुरारी मिश्रा ने विधिवत पूजन कर किया। बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए निकले। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों से होकर रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान संजीव मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, गोविंद शरण पांडे, सुरेश चंद्र सक्सेना, लालू पंडित, गंगाराम राठौर, संजीव मिश्रा उर्फ लल्ला भैया, अभिषेक पांडे, अमित मिश्रा, राजीव शर्मा, बिरजू मिश्रा और राजदीप शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद

---------

श्रीराम-सुग्रीव मित्रता के बाद हुआ बाली वध

खुदागंज। नगर में चल रही आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को राम-सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि जटायु से जानकारी मिलने के बाद भगवान राम किष्किंधा पर्वत पहुंचे। वहां सुग्रीव अपने बड़े भाई बाली के भय से गुफा में रह रहे थे। रामभक्त हनुमान ने भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता कराई। सुग्रीव ने भगवान राम को अपनी पूरी व्यथा सुनाई। इसके बाद भगवान राम ने बाली का वध कर सुग्रीव को राजा बनाया। संवाद

कांट में शिवबरात में निकली झांकी। संवाद

कांट में शिवबरात में निकली झांकी। संवाद- फोटो : Samvad

कांट में शिवबरात में निकली झांकी। संवाद

कांट में शिवबरात में निकली झांकी। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed