फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The team kept on measuring the pond for five hours

पांच घंटे तालाब की पैमाइश करती रही टीम, आज भी जारी रहेगा काम

Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The team kept on measuring the pond for five hours
तिलहर में पीरगाह तालाब की पैमाइश के दौरान लेखपाल नगर पालिका ईओ को समझाते हुए। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। पीरगैब तालाब के सौंदर्यीकरण से पहले पैमाइश की विश्व हिंदू परिषद की मांग के बाद तहसील और नगर पालिका प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को लगभग पांच घंटे तक माथापच्ची की। मगर, पैमाइश करने में टीम सफल नहीं हो सकी। टीम ने बताया कि शुक्रवार को दोबारा पैमाइश की जाएगी। उधर, विहिप कार्यकर्ताओं ने पैमाइश को सिर्फ खानापूरी बताते हुए तालाब से अतिक्रमण को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

15वें राज्य वित्त आयोग से नगरपालिका तिलहर के पीरगाह तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 75 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। नगर पालिका ने ठेकेदारों के माध्यम से निर्माण शुरू करा दिया। इस पर विहिप के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताते हुए निर्माण से पहले नाप कराए जाने की मांग की। एसडीएम राशि कृष्णा के निर्देश पर तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ ने तहसील के कानूनगो श्रीकांत दीक्षित, अवधेश कुमार और लेखपाल रवि सिंह तथा अंकुर चौधरी के साथ नगर पालिका के ईओ और भूमि संरक्षण लिपिक अयूब अली तथा अन्य कर्मचारियों की टीम बनाकर बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे से पुलिस की मौजूदगी में तालाब की पैमाइश शुरू करा दी।
विज्ञापन

कानूनगो श्रीकांत दीक्षित ने बताया कि पीरगैब तालाब का रकबा लगभग 76 बीघा होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को पूर्वी दिशा मजार की तरफ और दक्षिण दिशा सरस्वती विद्या मंदिर वाली रोड की ओर की नाप की गई है। शुक्रवार को दोबारा नाप की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता, विहिप जिला सह मंत्री सुरेश पप्पू शर्मा, आदित्य कुमार गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। विहिप नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि पैमाइश ठीक से नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed