फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The team from Lucknow surveyed the hockey ground and prepared the estimate

Shahjahanpur News: लखनऊ से आई टीम ने किया हॉकी मैदान का सर्वे, आगणन किया तैयार

Wed, 02 Apr 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow surveyed the hockey ground and prepared the estimate
टाउन हॉल हॉकी मैदान का सर्वे करती लखनऊ से आई टीम। स्रोत : खेल विभाग
शाहजहांपुर। टाउन हॉल हॉकी मैदान को एस्ट्रो टर्फ बनाने की प्रक्रिया की कवायद आगे बढ़ने लगी है। लखनऊ की यूपीपीसीएल संस्था की तरफ से जियो टैग एसोसिएशन के जयपाल ने अपनी टीम के साथ मैदान का सर्वे किया। सर्वे के बाद हॉकी एस्ट्रो टर्फ बनाने के लिए मैदान की सही लंबाई और चौड़ाई का पता चल सका।
विज्ञापन

नजूल की भूमि खेल विभाग को स्थानांतरित होने के बाद खेल मैदान का कायाकल्प करने को हरी झंडी मिल गई है। मंगलवार को लखनऊ से आई टीम ने मैदान का सर्वे किया। जिला खेल अधिकारी एसपी बामनिया ने बताया कि एस्ट्रो टर्फ के लिए मैदान का स्टैंडर्ड मानक 91.4x55 मीटर लंबाई-चौड़ाई होती है। इसे एस्ट्रो टर्फ बनाने से जनपद में हॉकी खेल को बहुत बढ़ावा मिलेगा। हॉकी खेल के खिलाड़ी अपने शुरुआती दौर से ही आधुनिक तकनीक से बने मैदान में खेलेंगे, जो आगे चलकर आने वाले राज्य और राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिताओं में अच्छा अनुभव के साथ प्रदर्शन करेंगे। हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया और खेल विभाग के द्वारा आयोजित सभी हॉकी की प्रतियोगिताएं एस्ट्रो टर्फ पर ही आयोजित की जाती हैं। उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से जनपद में एस्ट्रो टर्फ की मांग थी। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन की ओर से हॉकी मैदान के लिए आगणन तैयार किया जा रहा है। पूर्व में इसकी लागत लगभग 7.32 करोड़ रुपये थी। अब यह बढ़कर लगभग 10 करोड़ के आसपास आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed