{"_id":"69260496dd17f91c490cb2dc","slug":"the-system-is-entangled-between-the-new-and-old-pipelineswater-crisis-in-homes-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-158644-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नई व पुरानी पाइप लाइन में उलझी व्यवस्था...घरों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नई व पुरानी पाइप लाइन में उलझी व्यवस्था...घरों में पानी का संकट
विज्ञापन
मोहल्ला करबला में सड़क किनारे खड़ा टैंकर। संवाद
शाहजहांपुर। अमृत योजना के तहत नई और पुरानी पाइप लाइन को आपस में जोड़ने का काम पूरा न होने से नगर निगम के तीन वार्डों के करीब एक हजार परिवार पानी के लिए परेशान हैं। कहीं पर नई लाइन में पानी नहीं आ रहा तो कहीं पर पुरानी लाइन ठप है। लोग कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ब्रज विहार, बाबूजई और बाडूजई पेशावरी में करीब 1150 परिवार इससे प्रभावित हैं।
शहर के वार्ड नंबर 15 मोहल्ला बाबूजई के लोगों का कहना है कि करीब एक साल से 200 घरों की आपूर्ति बाधित है। कभी-कभी पानी कुछ देर के लिए आ जाता है, लेकिन इससे कुछ भला नहीं होता। नई और पुरानी पाइप लाइन क्षेत्र में पड़ी हुई हैं। कुछ लोगों के कनेक्शन पुरानी पाइप लाइन और कुछ लोगों के कनेक्शन नई पाइप लाइन से हैं। शहर के 13 ओवरहेड टैंक आपस में जुड़े होने के कारण किसी एक भी ओवरहेड टैंक में समस्या आने पर आपूर्ति बाधित हो जाती है।
इसी तरह बाबूजई के पास बेरी चौकी अंतर्गत करीब डेढ़ सौ परिवार पानी की आपूर्ति नहीं होने से प्रभावित हैं। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। लोग अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
-
करबला और बहादुरपुरा मोहल्लों में करीब 400 घरों में आपूर्ति बाधित
ब्रज विहार वार्ड नंबर आठ करबला मोहल्ले में करीब एक माह से पानी की सप्लाई बाधित है। पानी की आपूर्ति नहीं होने पर यहां पर अधिकतर परिवार प्रभावित हैं। यहां भी नई और पुरानी पाइप लाइन की वजह से लोगों को दिक्कत हो रही हैं। पुरानी पाइप लाइन में जिनके कनेक्शन हैं, उनको कभी-कभी पानी मिल जाता है। नई पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नगर निगम की ओर से पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर लगाया गया है। इससे लोग अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं। पुराने जल निगम कार्यालय परिसर में करीब तीन वर्ष पहले ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया है, लेकिन अब तक इससे सप्लाई शुरू नहीं की गई है।
--
बाडूजई पेशवरी में चार सौ से अधिक घरों में आपूर्ति ठप
वार्ड नंबर 40 बाडूजई पेशावरी में ग्रीन रोड का निर्माण हाे रहा है। इसकी वजह से यहां की सप्लाई करीब एक माह से बाधित हैं। चार सौ घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कुछ लोगों को नई पाइप लाइन से पानी मिल रहा है। पुरानी पाइप लाइन से जिन लोगों के कनेक्शन हैं, उनके यहां पानी की आपूर्ति बाधित है। लोग सरकारी हैंडपंप और घरों में लगे हैंडपंप से गुजारा कर रहे हैं। नगर निगम में कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
--
करीब एक वर्ष से पानी की आपूर्ति बाधित है। शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सईद खां, बाबूजई
--
पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति कभी-कभी होती है। नई पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। आम लोगों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
- अनीस खां, बाबूजई
--
पानी की आपूर्ति नहीं होने से घरेलू काम बाधित होते हैं। हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। आपूर्ति नहीं होने की वजह से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
- सोना देवी, करबला
--
पानी का टैक्स लिया जा रहा है। इसके बाद भी आपूर्ति बाधित है। करीब एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- सुनील वर्मा, करबला
--
ग्रीन रोड का निर्माण शुरू होने के बाद क्षेत्र की पानी की आपूर्ति बंद हो गई। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
- बॉबी, बाडूजई पेशावरी
--
पानी की आपूर्ति एक माह से नहीं हो रही है। टैक्स जमा कर रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। इस ओर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए।
- आदिल, बाडूजई पेशावरी
--
पुरानी पाइप लाइन से नई पाइप लाइन में कनेक्शन की प्रक्रिया चल रही है। लगभग एक साल में अमृत 2.0 योजना पूरी होने के बाद शहर में पानी की किल्लत खत्म हो जाएगी। जहां पर समस्या है, वहां अस्थायी व्यवस्था कराई गई है।
- मोहम्मद अयाज, एक्सईएन, जल निगम