{"_id":"68a21405a2ed62deae02c8df","slug":"the-sunshine-filtering-through-the-clouds-kept-the-humidity-high-throughout-the-day-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150605-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बादलों से छनकर आई धूप से दिन भर बनी रही उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बादलों से छनकर आई धूप से दिन भर बनी रही उमस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रात से बादल छाए रहने के कारण उमस से रविवार को सुबह न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 27.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह से दोपहर बाद तक बादल छाए रहने और पुरवाई के झाेंके चलने से अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री घटकर 34.8 डिग्री हो गया। धूप उमस बढ़ाती रही। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज हवा चलने से बारिश होने की संभावना कम है।
उमस का प्रकोप रात से ही महसूस होने लगा। इस वजह से तमाम लोगाें को पंखों के अलावा कूलर और एसी भी चलाने पड़े। बीच में ट्रिपिंग से विद्युत आपूर्ति बंद होने पर लोगों की नींद उचट गई। सुबह सूर्योदय के बाद करीब दो घंटे तक मौसम में ठंडक बनी रही। दिन में नौ बजे से सूरज निकलने के बाद गर्मी के साथ उमस भी बढ़ने लगी।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बारिश के बाद हवा में आर्द्रता सामान्य से अधिक हो गई है। इसीलिए धूप निकलने पर हवा में घुली नमी भाप में बदलकर उमस का अहसास करा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह की तुलना में बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस अंक बढ़ गया है। उनके कहना है कि वायुदाब बढ़ने से सोमवार को सुबह से तेज हवा चलेगी।