{"_id":"6a594a6785f83284860fe18c","slug":"the-sujit-shamsher-team-defeated-faisal-fighter-by-five-wickets-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179161-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सुजीत शमशेर टीम ने फैसल फाइटर को पांच विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सुजीत शमशेर टीम ने फैसल फाइटर को पांच विकेट से हराया
विज्ञापन
सन्नी सिंह ने 32 और हरेंद्र सिंह ने 17 रन की उपयोगी पारी खेली
शाहजहांपुर। मोदी मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में सुजीत शमशेर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फैसल फाइटर को पांच विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए फैसल फाइटर ने 16 ओवर में 118 रन बनाए। टीम की ओर से मुरारी पाठक ने सर्वाधिक 67 रन की शानदार पारी खेली, जबकि लक्ष्य ने 21 रन का योगदान दिया। इनके अलावा अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके।
119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुजीत शमशेर टीम ने 11.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से सन्नी सिंह ने 32 और हरेंद्र सिंह ने 17 रन की उपयोगी पारी खेली। फैसल फाइटर की ओर से दिए गए 33 अतिरिक्त रन भी हार का बड़ा कारण बने। मैच समाप्त होने के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
-- -- -- -- --
मैच निरस्त किया
कैंट मैदान पर होने वाला टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच बृहस्पतिवार को निरस्त कर दिया गया। आयोजक खादिम राजा के अनुसार, रात में बूंदाबांदी होने के कारण पिच भीगने के कारण मैच को निरस्त करना पड़ा।