{"_id":"68ec0f424df01c68850cac1e","slug":"the-streets-of-nigohi-started-shining-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-154931-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जगमगाने लगीं निगोही की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जगमगाने लगीं निगोही की सड़कें
विज्ञापन
निगोही में स्ट्रीट लाइट फिट कराने के लिए मंगाई गई क्रेन। संवाद
निगोही। दिवाली पर नगर के मार्गों को जगमगाने के लिए नगर पंचायत ने 16 लाख रुपये से अधिक के बजट से नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने का काम रविवार से शुरू करा दिया।
गत 31 दिसंबर 2019 को तत्कालीन विधायक रोशन लाल वर्मा के प्रयासों से नवसृजित नगर पंचायत के मार्गों पर अब तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम के बाद अंधेरा होने लगता था। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने इस कमी को दूर करने के लिए नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बजट प्रस्ताव पास कराने के साथ लाइटें लगवाने का काम शुरू करा दिया।
कस्बे के संजू मिश्रा, प्रभु सिंह कुशवाहा, नदीम खां आदि ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत किया है। चेयरमैन ने बताया कि नगर की सीमा में लिपुलेख-भिंड हाईवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर 38 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जा रही हैं। संवाद