{"_id":"68b74941ab4461bed80218ea","slug":"the-story-ends-with-the-coronation-of-lord-shri-ram-and-the-maha-yagya-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-717509-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक व महायज्ञ के साथ कथा का विश्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक व महायज्ञ के साथ कथा का विश्राम
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जीआईसी के खेल मैदान पर अमृत कथा महोत्सव के अंतिम दिवस कथा व्यास रमेश भाई शुक्ला ने लक्ष्मण मेघनाद युद्ध, श्रीराम रावण युद्ध के साथ श्रीराम राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। इसके साथ ही भव्य आयोजन के समापन दिवस पर पर्यावरण सुरक्षा महायज्ञ संपन्न कराया गया। मुख्य संयोजक पंडित निर्मल शास्त्री व हरिओम पांडेय ने बताया कि कथा में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया, जिसमें हजाराें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यास पीठ का पूजन राजेश वर्मा, अरविंद त्रिपाठी, दीपक शर्मा, अनिल द्विवेदी, अवधेश मिश्रा, श्रीदत्त शुक्ला आदि ने कराया। संवाद
-- -- -- -- -- -
कंस वध का प्रसंग सुनाकर श्रीमद् भागवत कथा को दिया विश्राम
जैतीपुर। करकौर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को कंस वध के प्रसंग के साथ कथा का विश्राम हो गया। कथावाचक पंडित विवेक मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को मारने के लिए कंस ने मथुरा में एक भव्य आयोजन कर उन्हें निमंत्रित किया। कंस ने उन्हें मारने के कई प्रयास किए। अंत में कंस तलवार लेकर स्वयं उन्हें मारने दौड़ा। इस पर भगवान श्रीकृष्ण ने मुक्के से प्रहार कर कंस का वध कर दिया। इसके साथ ही श्रद्धालु भगवान की जय-जयकार कर उठे। कथा श्रवण में महावीर, बलजीत सिंह, सतेंद्र कुमार, हरिओम, राजरानी, पूजा देवी, कृष्ण कुमार आदि शामिल रहे। संवाद