फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The statements of the victim and the accused could not be recorded as there was no improvement in their condition.

Shahjahanpur News: हालत में सुधार न होने पर पीड़िता व आरोपी के दर्ज नहीं हुए बयान

Fri, 10 Jul 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The statements of the victim and the accused could not be recorded as there was no improvement in their condition.
भावलखेड़ा। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक मोहल्ले में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश और जान से मारने की नीयत से गला दबाने के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी पीड़ित महिला और आरोपी के बयान दर्ज नहीं कर सकी।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसके पति सऊदी अरब गए हुए हैं। सात जुलाई की सुबह करीब 3:30 बजे केरूगंज का रहने वाला पति का दोस्त जबरन घर में घुस आया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि आरोपी ने होश में लाने के लिए उसे करंट लगाया। वहीं, आरोपी गुलजार भी संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि महिला ने उसे जहर खिला दिया। वह बरेली के अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार को महिला और आरोपी दोनों में से किसी से भी पूछताछ नहीं हो सकी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले में दोनों की हालत में सुधार आने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed