{"_id":"67c35c54d8edd3180004f1dd","slug":"the-stand-operator-of-the-college-deflated-the-bicycles-and-bikes-of-the-students-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-138687-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कॉलेज के स्टैंड संचालक ने परीक्षार्थियों की साइकिल और बाइकों की निकाली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कॉलेज के स्टैंड संचालक ने परीक्षार्थियों की साइकिल और बाइकों की निकाली हवा
Sun, 02 Mar 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
पुवायां इंटर कॉलेज में साइकिलों की हवा निकालने के बाद थाने पहुंचे छात्र। संवाद
पुवायां। पुवायां इंटर कॉलेज में पेपर देने आए छात्र-छात्राओं से कॉलेज के साइकिल स्टैंड संचालक ने रुपये मांगे। मना करने पर कई बाइकों और साइकिलों की हवा निकाल दी गई। इससे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी।
छात्र अनूप, अनिकेत, सावन, सलमान, शोभित, अवनीश सहित कई छात्र-छात्राएं शनिवार साढ़े पांच बजे थाने पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने बताया कि पुवायां इंटर कॉलेज में उनका दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में नागरिक शास्त्र का दो से पांच बजे तक पेपर था। बाइक, साइकिल आदि कॉलेज के बाहर बने कॉलेज के स्टैंड में खड़ी कर वे लोग परीक्षा देने चले गए।
परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टैंड चलाने वाले ने उनसे बाइक, साइकिल खड़ी करने के रुपये देने के लिए कहा। रुपये नहीं होने की बात कहने पर दो बाइकों और दस साइकिलों की हवा निकाल दी और वॉल्व आदि निकालकर फेंक दिया। संचालक उनसे ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों सामने अभद्रता करता रहा।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र बाइक, साइकिल आदि लेकर थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और स्टैंड चलाने वाले को हिदायत देते हुए फिर से ऐसी गलती करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने स्टैंड संचालक से बाइकों और साइकिलों में हवा भरवाकर देने को कहा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। समाधान नहीं होने पर छात्र फिर थाने पहुंच गए। छात्रों ने कहा कि उनके पास हवा भरवाने तक के रुपये नहीं हैं। वे लोग खुटार, बिलसिया दौलतपुर, नवाबपुर गंगा, सिरखिड़ी, सकरापुर, चौसेड़ा, लालपुर, भूड़ा मैनारी आदि दूरदराज के गांवों के हैं और अंधेरा होने पर घर कैसे जाएंगे?
इसके बाद पुलिस स्टैंड संचालक को थाने ले आई। तीन छात्र पैदल ही साइकिल लेकर घर चले गए। साढ़े सात बजे तक बच्चे परेशान घूमते रहे। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। समस्या का समाधान कराया गया है, कॉलेज के लिपिक से बच्चों को ई रिक्शा से घर भिजवाने को कहा गया है।