{"_id":"68ece2f8df732563090f5f75","slug":"the-sp-inspected-the-firecracker-warehouses-and-shops-and-checked-the-security-arrangements-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-154981-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसपी ने पटाखा गोदामों एवं दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसपी ने पटाखा गोदामों एवं दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी
विज्ञापन
शहर में पटाखा गोदाम का निरीक्षण करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। एसपी राजेश द्विवेदी ने दीपावली के दृष्टिगत सोमवार को पटाखा गोदाम, दुकान व भंडारण स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। सुनिश्चित किया गया कि कोई भी व्यापारी या संचालक नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण अथवा विक्रय न करे।
एसपी ने निरीक्षण के दौरान भंडारण स्थलों की संरचना एवं पटाखों के रख-रखाव के लिए निर्धारित दूरी व सुरक्षा मानकों की स्थिति देखी। साथ ही अग्निशमन विभाग की अनुमति व संबंधित अभिलेख, लाइसेंस एवं नवीनीकरण से संबंधित दस्तावेज देखे। भंडारण क्षेत्र में प्रवेश एवं निकास मार्गों की उपलब्धता तथा आपातकालीन स्थिति में बचाव के उपायों की व्यवस्था को देखा।
एसपी ने संचालकों को निर्देश दिए कि पटाखों का भंडारण केवल निर्धारित सीमा एवं नियमों के अनुरूप किया जाए। जिन व्यक्तियों द्वारा बिना वैध लाइसेंस अथवा अवैध रूप से पटाखों का भंडारण अथवा विक्रय किया जाएगा, उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण उपस्थित रहीं।