फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   "The SP government has made development work record '

‘सपा सरकार ने विकास कार्यों का बनाया रिकार्ड’

Sun, 30 Aug 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 30 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
"The SP government has made development work record '
 बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए
विज्ञापन
जितना प्रयास समाजवादी पार्टी व अखिलेश सरकार कर रही है, वह अपने आप में एक रिकार्ड है। प्रदेशवासियों के लिए जितनी योजनाएं इस सरकार ने चलाई है वह बेमिसाल हैं।
वह जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द में रविवार को आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस पहले सरकारों ने विकास के लिए जिन मुद्दों और कार्यक्रमों के बारे में सोचा तक नहीं, उन्हें हमारी सरकार ने साकार रूप देकर सिद्ध कर दिया है कि यदि लगन हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जो काम अभी पूरे नहीं हो पाए हैं वह अतिशीघ्र शुरू कर दिए जाऐंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव की हर चुनाव की आधारशिला होते है।
इससे पहले सांसद धर्मेंद्र यादव का क्षेत्रीय विधायक राजेश यादव, पूर्व सांसद मिथलेश कुमरा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, अल्पसंख्यक समाज सभा के प्रदेश अध्यक्ष सय्यद रिजवान अहमद, सोबरन सिंह, अमित यादव रिंकू, पूर्व प्रमुख सत्येंद्रपाल सिंह, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष दफेदार सिंह यादव, पंकज वर्मा, राहुल मिश्रा, आजिम, महेश यादव, सुरेंद्र यादव, कुलदीप यादव, जगतपाल सिंह यादव, सुमन यादव, दिनेश सिंह गुर्जर, ओमवीर, पुष्पा मिश्रा आदि ने नारेबाजी कर फूलमालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इसके बाद सांसद यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव की समाधि जनचेतना स्थली गांव सिउरा पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने सत्यपाल सिंह से संबंधित संस्मरण याद किए। विधायक राजेश यादव, अमित यादव रिंकू, ब्रजपाल सिंह यादव, महेंद्रपाल सिंह यादव, रिजवान अली, शरद यादव, अरूण यादव चैनू, वरूण यादव, हरिशंकर सिंह, एसपी सिंह, सरनाम सिंह यादव, उपेन्द्र पाल, राकेश यादव, सुरेश यादव, जितेंद्र यादव अडडू, हरजिंदर सिंह मुखिया, राजेश बाथम, अनवर, इलियास, राजेश गंगवार, विजय कुमार, जामिल अहमद, रामाधार, राजेश मिश्रा, पप्पू यादव, गौरव श्रीवास्तव, विनोद यादव, विकास यादव, अंकुर यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
धर्मेंद्र का हुआ स्वागत
खेड़ा बझेड़ा। सपा मुखिया के भतीजे और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने रविवार शाम गांव के ओमवीर सिंह यादव के आवास पर हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने देर से आने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी। इस मौके पर ओमवीर सिंह यादव ने सांसद धर्मेंद्र को ज्ञापन सौंपा। इसमें क्षेत्र की तमाम समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया था। इसके बाद सांसद क्षेत्र के गांव नगरिया खुर्द में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने को रवाना हो गए। इस मौके पर उनके साथ सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक राजेश यादव, अमित यादव, जदुवीर सिंह, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महिपाल सिंह यादव, बबलू मिश्रा, डा. परवेज, महावीर सिंह यादव, साधु खां, राजेंद्र यादव याकूब अली, बादाम सिंह, रामवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed