फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The southern road of Potterganj market surrounded by fruit and vegetable carts

Shahjahanpur News: फल-सब्जी के ठेलों से घिरा पोटरगंज बाजार का दक्षिणी मार्ग

Sun, 29 Jun 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The southern road of Potterganj market surrounded by fruit and vegetable carts
तिलहर के पोटरगंज दक्षिणी गेट से अंबेडकर मूर्ति मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण किए सब्जी व फल विक
तिलहर। पोटरगंज बाजार के दक्षिणी गेट से आंबेडकर मूर्ति तक सड़क की दोनों पटरी पर फल व सब्जी के ठेले वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस वजह से उधर से वाहनों के निकलने से आए दिन जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

सुबह से ही सब्जी व फल वाले अपने ठेले बाजार मार्ग के दोनों ओर खड़े कर देते हैं। इस कारण राहगीरों को पैदल चलने के लिए फुटपाथ भी नहीं मिलता। बाजार में शाम तक भीड़ बनी रहने से बाजार मार्ग पर वाहन निकलने में कठिनाई होती है।
विज्ञापन

विपरीत दिशा से वाहन आमने-सामने आने पर घंटों जाम लगा रहना आम बात है। बिरियागंज के रितेश कुमार सिंह का कहना है कि वह कई बार जाम में फंस चुके हैं। दातागंज मोहल्ले के आकाश गुप्ता का कहना है कि जाम की वजह बन रहे ठेलेवालों से मुफ्त माल लेकर पुलिस उनसे हमदर्दी दिखाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
पालिका के स्तर से समय-समय पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाए जाते हैं, लेकिन खाली कराई गई जगहें कुछ दिन बाद लोग फिर घेर लेते हैं। पुलिस का सहयोग लेकर अतिक्रमण जल्द साफ कराया जाएगा।
-कल्पना शर्मा, ईओ, नगर पलिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed