{"_id":"571b8de44f1c1b98788b4686","slug":"the-secretary-also-took-into-panwar-mudia-choupal","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय सचिव ने मुड़िया पंवार में लगाई चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय सचिव ने मुड़िया पंवार में लगाई चौपाल
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के ग्राम उदय भारत उदय कार्यक्रम के प्रति जन जागरूकता लाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय के सचिव दीपक कुमार चौधरी ने शनिवार को विकास खंड सिंधौली के ग्राम मुड़िया पंवार में चौपाल लगाई, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं गईं। इस चौपाल में पहुंचे आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने विभिन्न सरकारी विभागों की समस्याएं बताई, जिनमें बैंकों द्वारा मुद्रा लोन देने में आनाकानी की शिकायतें आम रहीं। केंद्रीय सचिव ने स्थानीय अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिले के अफसरों के साथ केंद्रीय सचिव की गाड़ियों का काफिला मुड़िया पंवार पहुंचा तो आसपास के ग्रामीण जुटने लगे। ग्राम प्रधान रेनू गुप्ता और उनके पति बॉबी गुप्ता ने सचिव चौधरी की अगवानी की। आकाश गुप्ता के बाग में चौपाल लगाकर सचिव चौधरी ग्रामीणों से मुखातिब हुए और लोगों से कुशलक्षेम पूछी। पड़ोस के गांव उमरिया से आए छुटकाई लाल ने गांव लखराम से चंदपई तक जाने वाली साढ़े तीन किमी लंबी शारदा माइनर पर अवैध कब्जों की शिकायत की। बताया कि इसकी वजह से आधी दूरी तक पानी जा रहा है। गांव के ही सेवानिवृत्त कर्नल प्रमोद गुप्ता ने छुटकाई से सहमति जताई। कहा कि 15 दिन बाद धान की रोपाई शुरू होने वाली है, लेकिन नहर की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सचिव चौधरी ने सिंचाई विभाग के एक्सईएन को दूरभाष पर मनरेगा मद से नहर की सफाई कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एसडीएम के माध्यम से नहर से अवैध कब्जे हटाने का काम कराया जाएगा। समाजसेवी आसिफ अली ने एसबीआई की सिंधौली शाखा से मुद्रा ऋण देने में आनाकानी किए जाने की शिकायत की। बताया कि एक लाभार्थी के दस लाख रुपये आवेदन पर चार लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। अन्य कई ग्रामीणों ने मुद्रा लोन संबंधी समस्याएं बताईं। इस पर चौपाल में मौजूद एसबीआई के शाखा प्रबंधक केवी शुक्ला ने वायदा किया कि बैंक के फील्ड आफीसर से इस बारे में वस्तु स्थिति समझने के बाद ऋण राशि जारी कराएंगे। प्रधान रेनू गुप्ता ने गांव के स्कूल में शिक्षकों के न आने की जानकारी दी। इस पर केंद्रीय सचिव ने बीएसए राकेश कुमार को स्कूल की व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश दिए।इससे पूर्व, सचिव चौधरी ने केंद्र सरकार से संबंधित मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, शौचालय, पौधरोपण, विकास आदि योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि स्वच्छता को अपनाकर प्रधानमंत्री के ग्राम उदय भारत उदय कार्यक्रम को सार्थक बनाने में मदद करें। प्रारंभ में जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद ने शौचालयों के इस्तेमाल के प्रति जागरूकता लाने को ग्रामीणों से नारे लगवाए। चौपाल में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी केएन मिश्रा, मनरेगा उपायुक्त राजेश झा, गांव की पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक अंबरीश कुमार, एडीओ पंचायत विश्वकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन