{"_id":"b8caf8e79afdf5d0dbb68801c77844c8","slug":"the-second-day-went-encroachment-demolition-drive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
जलालाबाद।
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम भरत लाल सरोज की देखरेख में शुक्रवार को दूसरे दिन कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे के पूरब दिशा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
अभियान की शुरुआत बृहस्पतिवार से इसी हाईवे से हुई थी। एसडीएम के अनुसार 27 जून को इस हाईवे के पश्चिम दिशा में अभियान चलेगा। अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर कुछ लोगों ने विरोध जताया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते कोई नतीजा नहीं निकला। शाम को यह अभियान इसी रोड पर समाप्त हो गया। इस दौरान ईओ एनके गुप्ता, एसएसआई विपिन मौर्य के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस व पालिकाकर्मी मौजूद रहे।
मारपीट करने वाले का शांतिभंग में चालान
जलालाबाद। पैसों के लेनदेन को लेकर सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोपी ने कोतवाली में ही एक दरोगा को देख लेने की धमकी दे डाली। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया है।
बता दें कि गांव किरतापुर के नेमचंद्र सफाईकर्मी है। दो दिन पहले नेमचंद्र द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि वह बाइक लेकर ड्यूटी पर जा रहा था तो गांव खखूड़ी के सुखदेव ने अपने दो अन्य साथियों के साथ उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा। इसकी जानकारी मिलने पर जब उसके घरवाले मौके पर पहुंचे तो नेमचंद्र को आरोपियों ने छोड़ दिया, लेकिन उसकी बाइक नहीं दीे। पुलिस इस मामले में लेनदेन के पीछे विवाद होने की बात कह रही थी।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर शुक्रवार को दोनों पार्टी के लोग कोतवाली पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद इन लोगों के बीच कोतवाली में कहासुनी होने लगी तो वहां मौजूद दरोगा आलोक मिश्रा ने दोनो पक्षों को शांत रहने को कहा। आरोप है कि इससे नाराज सुखदेव ने उक्त दरोगा को न केवल देख लेने की धमकी दे डाली बल्कि यह धमकी भी दी कि वह स्वयं आत्महत्या कर लेगा और नाम तुम्हारा रख देगा। इस घटना से सकते में आए दरोगा ने उक्त आरोपी को हवालात में डाल दिया और देर शाम उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
करंट लगने से भैंस मरी
जलालाबाद। कटरा-फर्रुखाबाद रोड पर लगे बिजली के पोल के संपर्क में आई एक भैंस ने करंट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। भैंस कस्बे के मोहल्ला बाबूनगर निवासी गंगा सिंह की थी। गंगा सिंह के अनुसार उक्त पोल में करंट आने की शिकायत कई बार मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग को दी, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। भुक्तभोगी ने कोतवाली में तहरीर देकर बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
पिता-पुत्रों समेत छह पर आगजनी की रिपोर्ट
जलालाबाद। मुकदमा हार जाने से नाराज दबंगों ने एक घर में आग लगा दी। इससे 30 हजार की नगदी के साथ ही घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इस मामले में सीओ के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव दियुरा की भुवना देवी ने पुलिस को बताया कि उसके पति रामनिवास का गांव के ही सौदान सिंह की पत्नी से एक जमीन को लेकर कोर्ट मे मुकदमा चल रहा था। कुछ माह पहले उसके पति ने मुकदमा जीत लिया। इससे आरोपी उससे रंजिश मानने लगे और उसका कई बार कुछ न कुछ नुकसान करने की कोशिश की। आरोप है कि बीती सात मई को वह तथा घर के सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए इस बीच मौका पाकर रात करीब 11 बजे सौदान सिंह तथा उसके बेटे भीम सिंह व अरविंद के अलावा गांव के ही उसके साथी जडैंल, हरदयाल व सुरेश उसके घर की तरफ आए और आग लगा दी। जब तक वे लोग मौके पर पहुंचे तब तक उसका पूरा घर जल चुका था। उसने घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी। इसके बाद अगले दिन उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
नशा के खिलाफ दिलाई शपथ
जलालाबाद। अंतर्राष्टीय नशा मुक्ति संकल्प दिवस पर कोतवाली में एसएसआई विपिन मौर्य ने सभी पुलिस कर्मियों को नशा न करने की शपथ दिलाई।
व्यापारी की मां के निधन पर जताया दुख
जलालाबाद। बृहस्पतिवार रात आदर्श व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष पंकज वर्मा की माता 65 वर्षीय उषा देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया। शुक्रवार को घटियाघाट के गंगा तट पर उनका अन्तिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन पर नगर के तमाम व्यापारियो व गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संवेदना व्यक्त करने वालों में अरविंद गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, अजय गुप्ता, राकेश वर्मा, कृष्ण कांत दीक्षित, पीके पांडेय, मुन्नू लाल मिश्रा, अशोक वर्मा, वीरन पाठक, अनिल वर्मा, जनार्दन गुप्ता, राजेश वर्मा गौरव भारद्वाज, गोपाल मोहन द्विवेदी आदि शामिल रहे।