{"_id":"6980da66160eca1390075790","slug":"the-rf-along-with-ndrf-and-sdrf-will-be-part-of-the-governors-procession-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-164604-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूस में आरएफ संग रहेगी एनडीआरएफ व एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूस में आरएफ संग रहेगी एनडीआरएफ व एसडीआरएफ
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। पहली बार होली के जुलूस में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएफ) के साथ एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) भी रहेगा। इसके लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने मांग की है।
एसपी ने बताया कि होली पर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया गया है। जुलूस के रूट को जोन व सेक्टरों में बांटा जाएगा। पिछले साल की अपेक्षा इस बार जुलूस में 30 प्रतिशत फोर्स अधिक रहेगी। खुराफातियों की हर गतिविधि पर निगाह रहेगी। एसपी ने बताया कि एडिशनल एसपी व सीओ की बाहर से मांग की गई है। साथ ही सिपाहियों के अलावा पीएसी व आरएएफ की भी मांग की है।
जुलूस में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को भी लगाया जाएगा। एसपी ने बताया कि नेटवर्क की परेशानी न हो, इसके लिए पांच सेटेलाइट फोन की मांग की गई है। एसपी ने बताया कि रूट पर जुलूस के खत्म होने के बाद तक पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी। खुराफातियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
--
पांच साल पूर्व के विवादों का किया जा रहा पता
होली पर हुए पिछले पांच साल के विवादों का पुलिस पता लगा रही है। इनमें कितने मामले निपट गए और कितनों के बीच अब भी विवाद चल रहा है। आरोपी जिले से बाहर हैं या फिर जिले में हैं। एसपी ने बताया कि ऐसे लोगों को पाबंद किया जाएगा। छोटे व बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट का निरीक्षण कर बैरीकेडिंग के स्थान चिह्नित कर लिए हैं।