फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The report itself was filed after killing sister-in-law, arrested

खुलासा : भाभी की हत्या कर खुद ही दर्ज कराई थी रिपोर्ट, गिरफ्तार

Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The report itself was filed after killing sister-in-law, arrested
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में चार हत्याआरोपी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव डहर में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि रमनपाल की प्रेमिका ममता की हत्या उसके पति और बेटों ने नहीं की थी, बल्कि रमनपाल के दोनों भाई सर्वेश व अजय ने की थी। पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात संजीव वाजपेयी ने बताया कि आठ जून को शाम साढ़े पांच बजे रमनपाल और उसकी प्रेमिका ममता की हत्या के आरोप में पति ओमपाल, उसके बेटे दीपू व उनके दोस्त प्रमोद व विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। रमनपाल के भाई सर्वेश की तहरीर पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी ओमपाल व प्रमोद को गिरफ्तार किया तो सच्चाई सामने आ गई। विवेचना के बाद सामने आया कि वादी सर्वेश व उसके भाई अजय ने ममता की हत्या उसी के दुपट्टे से कस कर की थी। उन्होंने बताया कि विवाद होने पर रमनपाल की हत्या ओमपाल, अमित, सोनू व प्रमोद ने कर दी।
विज्ञापन

एसपी देहात के मुताबिक, आरोपी रमनपाल पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतारकर भाग गए। इसके बाद ममता व मृतक रमनपाल के भाई सर्वेश, अजय मौके पर पहुंचे। दोनों भाइयों ने रमनपाल की मौत की वजह ममता को मानते हुए उसी के दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि ममता के नाम डेढ़ बीघा थी, जिस पर खेती का विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने सर्वेश, अजय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेजा गया है। इसके अलावा ओमपाल के बेटे अमित और सोनू को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed