फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The rain brought relief to people suffering from heat

गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश ने पहुंचाई राहत

Sun, 03 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को शनिवार तड़के हुई बारिश से खासी राहत मिली। शुक्रवार देर रात से  आसमान में छाए बादलों की परत शनिवार तड़के गाढ़ी होने पर बूंदें गिरने लगीं। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गई। करीब पौन घंटे तक हुई बरसात से तापमान गिरा और मौसम सुहाना हो गया। बारिश के दौरान शहर के नाले-नालियां उफना गए। उधर, ग्रामीण अंचल में खाली पड़े खेतों में जुताई और धान की रोपाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


दस दिन से तरसा रहे थे बादल 
आसमान पर छाए बादल दस दिनों से पानी के लिए तरसा रहे थे। 21 जून को दोपहर करीब आधा घंटे हुई झमाझम बरसात को जिले में मानसून का आगाज माना गया। शहर के लोगों ने पानी में भीगकर बारिश का इस्तकबाल किया। इसी के साथ ग्रामीण अंचल में तमाम किसानों ने धान की रोपाई के लिए पौध तैयार करनी शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के शहरों में छिटपुट बारिश होती रही, लेकिन जिले में लोग बरसात को तरसते रहे थे। यही वजह रही कि भीषण गर्मी और उमस से सताए लोगों ने बारिश से खासी राहत महसूस की। 
विज्ञापन


41.2 मिमी बारिश से आठ डिग्री लुढ़का तापमान
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शनिवार को सुबह पौन घंटे के दौरान 41.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस गिरकर 29.0 डिग्री रह गया। रात में बादल छाए रहने और ठंडी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में भी पिछले 24 घंटे की तुलना में 3.7 डिग्री की गिरावट आई। सुरेंद्र सिंह के अनुसार जिले में जून माह में 200 मिमी के सापेक्ष 49 मिमी बारिश हो पाई। मगर बरसात में कमी की भरपाई जुलाई में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा ने गड़बड़ाया बिजली नेटवर्क
शनिवार तड़के हुई बारिश और तेज हवाओं से शहर का बिजली नेटवर्क गड़बड़ा गया। ककरा बिजली उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर की लाइन के तार आपस में उलझने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। उधर, हथौड़ा सब स्टेशन से निकली एनटीआई वाली 11 केवी लाइन के तार टूट गए। इसी सब स्टेशन के हयातपुरा फीडर की 11 केवी लाइन डैमेज होने से बिसरात समेत कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई करीब तीन घंटे तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed