{"_id":"69de83d594262b78e504c8f3","slug":"the-ragi-jatha-performed-kirtan-leaving-the-congregation-spiritually-uplifted-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-170593-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रागी जत्थे ने किया कीर्तन, संगत निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रागी जत्थे ने किया कीर्तन, संगत निहाल
विज्ञापन
मकसूदापुर से निकाली कीर्तन यात्रा में पंच प्यारे और बस में सजा गुरु का दीवान। संवाद
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में खालसा साजना दिवस को समर्पित विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस बीच गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
मंगलवार सुबह श्री सुखमनी सेवा सोसायटी की ओर से सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। गुरमीत सिंह, अवतार कौर की ओर से रखवाए गए श्री अखंड पाठ साहिब व गुरबचन सिंह माटा की ओर से रखवाए गए श्री सहज पाठ के भोग पड़े। इस बीच फूलाें से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेका। हुजूरी रागी गुरध्यान सिंह, सदजाप सिंह, जसपाल सिंह ने शबद गायन किया। पंजाब के अमृतसर से आए सतवीर सिंह ने गुरुवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।
श्री गुरु रामदास गुरमत संगीत विद्यालय रोजा के इंचार्ज प्रोफेसर दिलप्रीत सिंह ने कीर्तन किया। दीवान का संचालन करते हुए जगजीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा ने अवतार कौर, गुरमीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
संजय गुप्ता की ओर से सभी पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों को श्री गुरु गोविंद सिंह के स्वरूप भेंट किए गए। जुझार सिंह मोंगा, हरभजन सिंह दुआ, जगजीत सिंह, बिट्टू बजाज, राजू बग्गा, निरंकार सिंह, सीनियर मीत प्रधान सरदार जुझार सिंह मोंगा आदि मौजूद रहे।
-- -
बैसाखी पर मकसूदापुर गुरुद्वारे से निकाली गई कीर्तन यात्रा
पुवायां। बैसाखी और खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को बंडा के गांव मकसूदापुर स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला गया। तमाम स्थानों पर कीर्तन में शामिल संगत का स्वागत किया गया।
गुरुद्वारे के बाबा प्रेम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित नगर कीर्तन में बस को फूलों से सजाकर गुरुग्रंथ साहिब को विराजमान कराया गया। नगर कीर्तन में कई श्रद्धालु पालकी साहिब के आगे जल छिड़काव करते चल रहे थे। कीर्तन यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए बिलसंडा पहुंची। बाद में वापस मकसूदापुर पहुंचकर संपन्न हुई।
गतका दल के कलाकारों ने करतब दिखाकर वाहवाही पाई। गुरुद्वारा प्रबंधन टीम ने बताया कि रात में विशेष दीवान सजाया जाएगा, जिसमें पंजाब से आए रागी जत्थे गुरबाणी, कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। आयोजन में गुरचरण सिंह, जगजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, लखविंदर सिंह, बूटा सिंह, सतनाम सिंह, अजायब सिंह, मेजर सिंह, रसाल सिंह, जसविंदर सिंह, जसपाल सिंह, सुरजीत सिंह, निंदर सिंह सहित तमाम संगत का सहयोग रहा। संवाद