फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The PTO who was checking on the highway was surrounded, the truck driver attacked with a rod

Shahjahanpur News: हाईवे पर चेकिंग कर रहे पीटीओ को घेरा, सरिया लेकर हमलावर हुआ ट्रक चालक

Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The PTO who was checking on the highway was surrounded, the truck driver attacked with a rod
तिलहर थाने में तहरीर देने के लिए पहुंचे पीटीओ मोहम्मद आरिफ। संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान ट्रक के कागज न दिखाने पर जुर्माना लगाने की बात कहने पर चालक भड़क गया। वह सरिया लेकर यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) मोहम्मद आरिफ से के साथ गाली-गलौज करते हुए हमलावर हो गया। हाईवे पर जाम की स्थिति बनने पर पीटीओ को वहां से हटना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब छह बजे यात्री कर अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयपुरिया स्कूल के पास चेकिंग कर रहे थे। उनके साथ सिपाहियों ने मुरादाबाद से शाहजहांपुर की तरफ जा रहे ट्रक को रोका और कांटा पर्ची दिखाने को कहा। चालक के इन्कार करने पर पीटीओ ने कहा कि कांटा पर्ची नहीं दिखाने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगता है। इतनी बात सुनकर ट्रक चालक भड़क गया।
विज्ञापन

उसने गिट्टी निकालने वाली सरिया निकाली और गाली-गलौज करते हुए पीटीओ को घेर लिया। विवाद बढ़ने पर आरिफ अपनी गाड़ी में बैठ गए। तब चालक अभद्रता करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। जान के खतरे की आशंका पर पीटीओ को स्टाफ समेत वहां से लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच हाईवे की एक लेन पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर के लिए जाम भी लग गया। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, जो अब वायरल हो रहा है। घटना के दूसरे दिन शाम में यात्री कर अधिकारी ने तिलहर थाने में पहुंचकर सीओ ज्योति यादव से मुलाकात कर तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ट्रक मुरादाबाद जिले के रहने वाले मोहम्मद अनवार के नाम पर पंजीकृत है। ट्रक मालिक से चालक का नाम पता लग सकता है।
-------------
एक लाख का चालान करने का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में काली शर्ट पहने युवक की आक्रामकता और नोकझोंक नजर आ रही है। वहीं कोई कह रहा कि पीटीओ अंडरलोड वाहन का एक लाख का चालान कर रहे हैं।

-----------
ट्रक चालक से कांटा पर्ची दिखाने को कहा था। इसी बात से नाराज होकर सरिया लेकर हमलावर हो गया था। चालान करने का आरोप निराधार है। हमने गाड़ी का चालान नहीं किया है।
मोहम्मद आरिफ, यात्री कर अधिकारी
----------
मामले में तहरीर मिल गई है। उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ट्रक मालिक से संपर्क साधकर चालक की पहचान कराएंगे।
ज्योति यादव, सीओ तिलहर

तिलहर थाने में तहरीर देने के लिए पहुंचे पीटीओ मोहम्मद आरिफ। संवाद

तिलहर थाने में तहरीर देने के लिए पहुंचे पीटीओ मोहम्मद आरिफ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed