{"_id":"6929cffb25ee946c550922fd","slug":"the-protest-ended-after-a-report-of-molestation-was-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-158919-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने पर धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने पर धरना समाप्त
विज्ञापन
निगोही। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तीन दिन से चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया।
एक गांव की महिला ने बताया था कि मंगलवार को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस बीच विशंभर और आरेंद्र ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। शोर मचाने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच करने की बात कहते हुए वापस भेज दिया।
इसके बाद भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला प्रभारी रमाकांत यादव और तहसील प्रभारी अनिल वर्मा के कहने पर भी जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तब कार्यकर्ताओं ने निगोही ब्लॉक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। संवाद