फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The principal of the DIET college has been asked to provide an explanation for not attending the review meeting.

Shahjahanpur News: समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचने पर डायट प्राचार्य से स्पष्टीकरण तलब

Fri, 02 Jan 2026 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
The principal of the DIET college has been asked to provide an explanation for not attending the review meeting.
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों व योजनाओं की शुक्रवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समीक्षा की। बैठक में डायट प्राचार्य के गैरहाजिर रहने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के बिस्मिल सभागार में डीएम ने निपुण परीक्षा की समीक्षा की। उन्होंने बीईओ को निर्देश दिए कि निपुण परीक्षा में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति होना चाहिए। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सभी विद्यालयों में दिव्यांगजन, बालक-बालिका शौचालय, मूत्रालय, टाॅयलीकरण, रसोईघर व चहारदीवारी समेत अन्य संबंधित अपूर्ण पैरामीटर को पूरा कराएं। डीएम ने जर्जर भवनों को ध्वस्त कराते हुए नीलामी का कार्य जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जर्जर भवनों में पढ़ाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने विद्यालय में पुस्तकों का वितरण शत-प्रतिशत नहीं होने पर बीईओ व प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। उन्हें जलालाबाद, कलान व सदर की अपार आईडी की स्थिति लंबित मिलने पर बीएसए को सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह, डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए दिव्या गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed