{"_id":"fb46fc04e1365686ce57a071e98aa15c","slug":"the-prime-minister-almost-eight-thousand-disabled-people-divide-prosthetic-device-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी लगभग आठ हजार विकलांगजनों को बांटेंगे कृत्रिम उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी लगभग आठ हजार विकलांगजनों को बांटेंगे कृत्रिम उपकरण
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकलांगजनों के लिए वरदान बन कर उभरी सामाजिक संस्था हेल्पलाइन ने गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए दस्तक दे दी है। यह कारनामा 22 जनवरी को तब हो सकता है जब संस्था के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में 7766 विकलांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार उपकरण वितरित करेंगे।
इस संबंध में संस्थाध्यक्ष एवं आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था अब तक शाहजहांपुर के अलावा कानपुर देहात, अलीगढ़, बदायूं, सोनभद्र, सीतापुर, बरेली आदि जनपदों में कैंप लगाकर 40 हजार से अधिक विकलांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, कैलीपर, कान की मशीन आदि वितरित कर चुके हैं। इसी कड़ी में इस बार उन्होंने संस्था के बैनर तले अगस्त 2015 में वाराणसी के प्रत्येक ब्लाक में कैंप लगाकर विकलांगजनों को चिह्न्ति करने का काम किया था। उन्होंने बताया कि वाराणसी के जिला प्रशासन के सहयोग से आठ हजार से अधिक शिविर स्थल पर विकलांगजनों को प्रमाण पत्र जारी कराए गए, जो एक रिकार्ड है। साथ की कृत्रिम उपकरण के लिए 7766 विकलांगों का चयन किया गया। इन सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को कृत्रिम उपकरण वितरित करेंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम भी इस कार्यक्रम में पहुंच रही है, जिससे कार्यक्रम को गिनीज बुक में दर्ज किया जा सके।