फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The potholes on the Kachheri overbridge have become dangerous, but the authorities are not paying attention.

Shahjahanpur News: कचहरी ओवरब्रिज पर खतरनाक हुए गड्ढे, अधिकारी नहीं देते ध्यान

Sun, 08 Feb 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
The potholes on the Kachheri overbridge have become dangerous, but the authorities are not paying attention.
कचहरी ओवरब्रिज पर हुए गड्ढे। संवाद
शाहजहांपुर। शहर के कचहरी ओवरब्रिज पर सड़क का बुरा हाल है, गड्ढे काफी गहरे और खतरनाक हो गए हैं। यहां पर सौ मीटर सड़क में तमाम गड्ढे हैं। मंत्रियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारी दिनभर इस सड़क से गुजरते हैं लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। जरा-सी चूक होने पर दोपहिया वाहन पलट सकता है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

कचहरी ओवरब्रिज पर दिन-रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। कलक्ट्रेट जाने वाले अधिकारी इसी ओवरब्रिज से गुजरते हैं। रोडवेज बसें भी इस से गुजरतीं हैं। ओवरब्रिज पर इतने गड्ढे हो गए है कि यहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। गड्ढों के कारण सबसे ज्यादा खतरा बाइक-स्कूटी सवारों को रहता है।
विज्ञापन

अगर जरा-सी चूक हो जाए तो हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। पुवायां और निगोही से होकर लखनऊ और सीतापुर की तरफ जाने वाले वाहन भी इसी पुल से गुजरते हैं। पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। वाहन रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे गिर चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन सड़क का संज्ञान नहीं ले रहा है। थोड़ी-सी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, जब कभी कोई वीआईपी आता है तो सड़क पर कामचलाऊ मरम्मत करा दी जाती है। इसके बाद हालात जस के तस हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कचहरी ओवरब्रिज पर हुए गड्ढों की मरम्मत का कार्य शीघ्र करा दिया जाएगा। इसके अलावा कहीं और गड्ढे होंगे तो उनको भी ठीक कराया जाएगा।
- नवरत्न, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed