{"_id":"68c870c676979b348a0dace3","slug":"the-portal-ran-slow-on-the-last-date-of-income-tax-return-people-were-troubled-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-152805-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इन्कम टैक्स रिटर्न की अंतिम तिथि में धीमा चला पोर्टल, परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इन्कम टैक्स रिटर्न की अंतिम तिथि में धीमा चला पोर्टल, परेशान रहे लोग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। इन्कम टैक्स रिटर्न करने की अंतिम तिथि सोमवार को थी लेकिन पोर्टल की गति काफी धीमी होने से लोग परेशान रहे। इसके बाद इन्कम टैक्स रिटर्न पर जुर्माना भरना पड़ेगा। इससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं।
31 जुलाई तक इन्कम टैक्स रिटर्न भरना था। काफी लोगों का रिटर्न दाखिल नहीं होने पर सरकार ने डेढ़ माह का समय बढ़ा दिया था। सरकार की तरफ से यह भी कहा गया था कि जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल कर दें। अंतिम दिनों में काम का बोझ पड़ने पर पोर्टल की गति धीमी हो जाती है।
जिले में दो लाख से अधिक लोग इन्कम टैक्स दाखिल करते हैं। इनमें से अब भी करीब दो हजार से अधिक लोगों का इन्कम टैक्स दाखिल नहीं हो पाया है। इन्कम टैक्स अधिवक्ता धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि अगर अंतिम तिथि में इन्कम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं हो पाता है तो पांच लाख से कम पर एक हजार रुपये का जुर्माना और पांच लाख से अधिक होने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना देना होगा। उन्होंने बताया कि पोर्टल की गति इतनी धीमी है कि एक इन्कम टैक्स रिटर्न दाखिल करने में काफी समय लग जाता है।