फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The organization will set up two blood donation camp Karmayjtr

दो को कर्मयज्ञ संस्था लगाएगी रक्तदान कैंप

Wed, 30 Sep 2015 11:07 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 30 Sep 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
The organization will set up two blood donation camp Karmayjtr
कर्मयज्ञ संस्था की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन (दो अक्तूबर) पर वृहद रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में आयोजकों ने प्रेसवार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

एक रेस्टोरेंट में हुई प्रेसवार्ता में संयोजक राज कुमार सक्सेना, नरेंद्र मिड्ढा और अमित शर्मा ने बताया कि दो अक्तूबर को तक्षशिला पब्लिक स्कूल में लगने वाले रक्तदान कैंप सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलाया जाएगा। शिविर में तक्षशिला स्कूल, आर्ट ऑफ लिविंग, नेहरू युवा केंद्र, शाहजहांपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन, गोशाला सेवा समिति, उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंश, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट, केमिस्ट एसोसिएशन, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन, एलआईसी, अभिव्यक्ति नाट्य मंच आदि संगठन भी सहभागिता कर रहे हैं। इस दौरान जिला चिकित्सालय की टीम द्वारा ब्लड ग्रुप और हीमोग्लोबिन की जांच भी निशुल्क की जाएगी।
विज्ञापन

एकत्र ब्लड को आवश्यकतानुसार अस्पताल के ब्लड बैंक से जारी कराया जाएगा। संयोजकों ने बताया कि यह इस साल का तीसरा कैंप हैं। इस बार सौ यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर संजीव मिश्रा, संतोष गुप्ता, अमृतलाल, संजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed