फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The number of patients suffering from cough, cold and fever has increased by 60% due to the changing weather.

Shahjahanpur News: बदलते मौसम में 60 फीसदी बढ़ गए खांसी-जुकाम और बुखार के मरीज

Mon, 23 Feb 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The number of patients suffering from cough, cold and fever has increased by 60% due to the changing weather.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
शाहजहांपुर। सर्दी का मौसम विदा होने लगा है, साथ ही गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दी है। दिन में तेज धूप और सुबह-शाम हल्की सर्दी का प्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। लोग बुखार के साथ ही खांसी-जुकाम की चपेट में आने लगे हैं। अस्पतालों में करीब 60 फीसदी मरीज इन्हीं बीमारियों के आ रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। 17 फरवरी को 1486 लोगों ने ओपीडी में नया पर्चा बनवाया था। इसी तरह 18 फरवरी को 1277, 19 फरवरी को 1038 और 20 फरवरी को 1268 लोग ओपीडी में पहुंचे। 21 फरवरी को 1205 लोगों ने पर्चा बनवाया।
विज्ञापन

इसमें अधिकतर बुखार व खांसी-जुकाम से पीड़ित थे। चिकित्सकों के अनुसार, लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सुबह और रात के समय हल्की सर्दी और दिन में गर्मी होने से असर रोग-प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ रहा है। इसी के चलते खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। खानपान और दिनचर्या में लापरवाही से बीमारियां जल्दी पकड़ लेती हैं। बदलते मौसम का असर बच्चों पर देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़े पहनें, ठंडा और बाहर का खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed