फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The number of Haj pilgrims has decreased, only 70 will make a happy journey

कोरोना के चलते घटी हज यात्रियों की संख्या, 70 लोग ही करेंगे मुबारक सफर

Tue, 03 May 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The number of Haj pilgrims has decreased, only 70 will make a happy journey
शाहजहांपुर। कोरोना के कारण पिछले तीन साल से हज यात्रा पर लगी रोक इस बार विभिन्न पाबंदियों को लगाते हुए खत्म कर दी गई। अहम बात यह है कि इस बार कोरोना के कारण हज यात्रा का कोटा भी कम कर दिया। कोरोना के चलते इस बार मात्र 70 लोगों ने मुबारक सफर के लिए आवेदन किया जबकि कोटा सौ लोगों का था।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से जनपद में करीब 241 लोगों को हज पर जाने का मौका मिलता था। 2019 के बाद हज यात्रा पर कोरोना के कारण रोक लग गई थी। इस बार हज यात्रा से पाबंदी हटा दी गई, लेकिन कोटा कम कर दिया। जनपद का कोटा मात्र 100 रह गया। कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए पूरे यात्री तक नहीं मिल सके हैं। इस बार मात्र 70 लोगों ने मुबारक सफर पर जाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

नूरी मरकज के सचिव हाजी मसूद अख्तर खान ने बताया कि वर्ष 2022 में हज कमेटी ने पात्र लोगों को हज यात्रा की प्रथम किस्त 81 हजार रुपये प्रति यात्री जमा करने के निर्देश दिए हैं। यह धनराशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि छह मई तक बैंक की स्लिप, पासपोर्ट समेत अन्य प्रमाण पत्र हज कमेटी को रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed